अंबुज शर्मा का अनशन जारी
बीकानेर |अंबुज शर्माका अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। पुलिस प्रशासन ने अंबुज शर्मा को धरना स्थल से उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसका आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने शर्मा को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक दिनेश लखोटिया, पवन कुमार, संपत बिश्नोई, विजेंद्र सिंह, अशोक बंसल, सूर्य प्रकाश ओझा, डॉ.गौरीशंकर डाबी आदि शामिल हुए।