देहात भाजपा ने सात मंडल अध्यक्ष घोषित
बीकानेर | पंचायतीराज चुनाव समाप्त होते ही सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। रविवार को देहात भाजपा अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने खाजूवाला मंडल अध्यक्ष पर भंवरदास स्वामी, छत्तरगढ़ में श्याम पारीक, बीकानेर तहसील में पूराराम ढाका, कोलायत में जयवीर सिंह हाडलां, श्रीडूंगरगढ़ शहर में मानमल शर्मा, देहात में बजरंग सारस्वत देशनोंक में रमेश शर्मा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया। शेष मंडल अध्यक्षों की घोषणा एक-दो दिन में की जाएगी।