बीकानेर | कस्बे में एमआरएफ टायर कंपनी के शोरूम पर डकैती के आरोपियों को पुलिस ने रविवार को बीकानेर न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। एसएचओ सुरेंद्रसिंह ने बताया कि यूपी निवासी डकैती के सभी दस आरोपियों को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार यह एक अंतरराज्य गिरोह है जिसने प्रारंभिक पूछताछ में ही जोधपुर, अजमेर, सूरतगढ़, बीकानेर 29 अगस्त को लखनऊ सहित अनेक जगहों पर टायर चोरी सहित डकैती की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।