पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेलिअन्ट पब्लिक स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस

वेलिअन्ट पब्लिक स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वेलिअन्टपब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिन्दी कविता मंचन प्रतियोगिता हिन्दी-अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्राचार्य कंचन शर्मा ने हिन्दी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें दूसरी भाषाओं के साथ हिन्दी में ज्ञान महत्त्च पता होना चाहिए।

सिस्टरनवोदिता कन्या कॉलेज में हुई संगोष्ठी

बीकानेर | मुरलीधरव्यास कॉलोनी के सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय में रविवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि दुर्गेश बिस्सा एडीएम (सिटी) और एमजीएस विविव के पूर्व परीक्षा नियंत्रक कांति कुमार कोचर एवं मुख्य अतिथि ब्रह्मा कुमारी विवि की सिस्टर कमला थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित और छात्राओं की विशेष प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में निवेदिता का परिचयन डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रीतेश व्यास ने सभी का आभार जताया। संचालन संस्था की निदेशक डॉ. श्यामा पुरोहित ने किया।