पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गजल में किया कश्मीर के लोगों का दर्द बयां

गजल में किया कश्मीर के लोगों का दर्द बयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पर्यटनलेखक संघ एवं महिफले अदब की साप्ताहिक एकल काव्य पाठ गोष्ठी का आयोजन रविवार को हुआ। हिंदी दिवस पर आयोजित इस गोष्ठी में हिंदी, उर्दू, और राजस्थानी भाषा की त्रिवेणी बही। वहीं श्रोताओं ने गजल के माध्यम से कश्मीर के लोगों का दर्द बया किया। शायर असद अली असद ने ‘जो भी हुआ है दोस्तों अच्छा नहीं हुआ, ऐसा तो इससे पहले तमाशा नहीं हुआ, गजल के माध्यम से कश्मीर के घटनाक्रम पर अपने विचार रखे। होटल मरुधर हैरिटेज के विनायक सभागार में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो.ब्रह्माराम चौधरी ने की। संगीतज्ञ गोविंद राजपुरोहित, बाबूलाल छंगाणी, वरिष्ठ साहित्यकार सरदार अली पडि़हार ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। वरिष्ठ रंगकर्मी बीएल नवीन ने गीत सुनाया। सावधान संस्थान की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कश्मीर बाढ़ मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इंजीनियररामचंद्र जाट का अभिनंदन

बीकानेर | डॉ.एम.विश्वेश्वरैया की जयंती पर बीकानेर विचार मंच संस्थान की ओर से रेलवे बोर्ड के पूर्व सचिव इंजीनियर रामचंद्र जाट का नागरिक अभिनंदन किया गया। रोटरी क्लब में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जनार्दन कल्ला ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता आर.के.दास गुप्ता थे। अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने बताया कि इस मौके पर अतिथियों ने अभिनंदन पत्र माला, शॉल और साफा पहनाकर रामचंद्र जाट का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मोहम्मद उमर खान, शिवदान मेघवाल, बिशनाराम सियाग, रामेश्वर चौधरी आदि शामिल हुए।

यूनानीचिकित्सा शिविर कल से

बीकानेर | रिडमलसरसिपाहियान के राजकीय प्राथमिक स्कूल में दो दिवसीय निशुल्क युनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। 15 16 सितंबर को आयोजित होने वाले शिविर में गठिया, जोड़ा का दर्ज, दाद, खाज, खुजली एवं अन्य बीमारियों की जांच कर निशुल्क युनानी औषधियां उपलब्ध करवाई जाएगी।

गंदगीसे क्षेत्रवासी परेशान

बीकानेर | वार्डनंबर 38 में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। वार्ड अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व मोहल्लेवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। राठौड़ ने बताया कि मोहल्ले में गंदगी के कारण मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।