नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान
बीकानेर | अखिलभारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का रविवार को सम्मान किया गया। पुरानी जैल रोड स्थित स्वर्णकार पंचायती भवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष मनीषा सोनी आर्य, सचिव महेंद्र, संयुक्त सचिव रामेश्वर, सुरेश महैचा का सम्मान किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष रूपा सोनी, सचिव तारा सोनी, अरुण सोनी आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।