वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले आज
बीकानेर | राजकीयमहारानी स्कूल में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में सोमवार से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इससे पूर्व रविवार को 17 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग में विभिन्न जिलों की टीमों के बीच सुपर लीग मैच हुए। शारीरिक शिक्षिका सोमा देवी ने बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग में भीलवाड़ा, सीकर, चूरू, जयपुर की टीम विजेता रही। वहीं 19 वर्षीय आयु वर्ग में सीकर, हनुमानगढ़, झुझूनू, नागौर, भीलवाड़ा और जयपुर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल 16 सितंबर को खेला जाएगा।