पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कामकाज में करें हिन्दी भाषा का उपयोग

कामकाज में करें हिन्दी भाषा का उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दीदिवस के मौके पर शहर में कई आयोजन हुए। सरकारी कार्यालयो में प्रतियोगिताएं गोष्ठियां हुईं।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ‘राष्ट्र भाषा हिन्दी और इसकी उपयोगिता’ विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में दिव्या गहलोत प्रथम एवं प्रीति शर्मा द्वितीय रही। कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अमीलाल भट्ट ने बताया कि यह आयोजन कॉलेज में फ्रेशर्स के लिए विशेष तौर पर रखा गया। आदर्श विद्या मंदिर में सकुल स्तरीय लिखित, बौद्धिक प्रतियोगिता हुई। विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के जोधपुर प्रांत के बीकानेर संकुल के पांच विद्यालयों से 200 प्रतिभागियों ने भागीदारी निभाई। मुख्य अतिथि हरकिसन आचार्य, पेंटर भोजराज सोलंकी एसबीबीजे पब्लिक पार्क ब्रांच के अधिकारी राम बिस्सा थे। उरमूल सीमांत समिति में बच्चों को ‘रेत का अक्षर’ फिल्म दिखाई गई।

राउप्रावि रेलवे वर्कशॉप में सुलेख प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता संचालक ज्योति वर्मा लक्ष्मी पंवार ने बताया कि प्राथमिक स्तर की सुलेख प्रतियोगिता में आदिल, श्रुति लेख में प्रियंका, उच्च प्राथमिक स्तर की सुलेख प्रतियोगिता में दीपिका श्रुति लेख में नीतू पंडित प्रथम रही। प्रधानाध्यापिका नूरजहां बेगम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। भारतीय विद्या मंदिर शोध प्रतिष्ठान की ओर से रतन बिहारी पार्क में डॉ. मनोहर शर्मा की जयंती एवं हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए डूंगर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.मदन केवलिया ने डॉ. शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सोम नारायण पुरोहित, डॉ. मदन सैनी ने पत्रवाचन किया। संगोष्ठी में रामनरेश सोनी, डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा, डॉ. बसंती हर्ष, डॉ. सत्यनारायण स्वामी, पेंटर भोज आदि ने विचार व्यक्त किए।

गांधी पार्क में हुई सभा में डूंगर कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष रामनिवास जाट ने छात्रों से कामकाज में हिन्दी भाषा का अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड मुख्य शाखा में हिन्दी अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक तेजसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में राजभाषा संगोष्ठी का हुई। मुख्य प्रबंधक के.सी.खरखाेदिया ने बैंक व्यवसाय की वृद्धि के लिए हिन्दी भाषा को सशक्त माध्यम बताया।