- Hindi News
- भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
भ्रष्टाचारनिवारण न्यायालय ने एसीबी बीकानेर द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में प्रस्तुत क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। प्रकरण के अनुसार परिवादी श्रवण सिंह राजपूत ने वर्ष 2011 में बीकानेर तहसीलदार, पटवारी सहित बीकानेर निवासी दीवान सिंह राजपूत, मनमोहन, दीन मोहम्मद, प्रेम सिंह, माधोसिंह, हरिनारायण सिंह, हनुमान सैन एवं इनायत अली के विरुद्ध जरिये इस्तगासा आरोप लगाया कि उसके पिता के नाम कृषि भूमि सीमा ज्ञान के लिए पटवारी ने दो लाख रुपए की मांग की।
ब्यूरो ने प्राथमिक जांच के दौरान दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्यों के आधार पर आरोप प्रमाणित नहीं माने।