पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस इकाई का स्थापना दिवस मनाया

एनएसएस इकाई का स्थापना दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | महारानीसुदर्शना महाविद्यालय में एनएसएस इकाई का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायक और राजस्थानी फिल्म अभिनेता राजा हसन ने अधिक से अधिक छात्राओं को एनएसएस से जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने नई राजस्थानी फिल्म ‘मरू धर म्हारो घर’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म 26 सितम्बर को रिलीज होगी। कार्यक्रम अधिकारी डा अशोक महला ने 25 सितम्बर से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। एनएसएस अधिकारी डा सीमा ओझा अविनाश चंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य कौशल पारीक ने आभार ज्ञापित किया।

एमएस कॉलेज में छात्राओं के साथ अपने अनुभव शेयर करते राजा हसन।