धरणीधर खेल मैदान में लगाए पौधे
दैनिकभास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक पेड़ एक जिंदगी के तहत बुधवार को धरणीधर मैदान में कई जगह पौधरोपण किया गया। छायादार फुलवारी के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम दैनिक भास्कर धरणीधर पर्यावरण विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ एडीएम प्रशासन के एम दूडिय़ा, समिति के राजेश चूरा, रामकिशन आचार्य द्वारा पौधे रोप कर किया गया। समिति से अन्य लोगों में दुर्गा शंकर आचार्य, आनंद जोशी, नरेंद्र आचार्य , उमाशंकर, संत महाराज, नरेश मोहित, अभिषेक, रमेश आदि ने पौधे लगाने में सहयोग किया। वहीं दूसरी ओर बिनानी कन्या कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं ने श्रमदान एवं पौधरोपण किया। परिचर्चा में सेवा की महत्ता के बारे में बताया गया। प्राचार्य डा चित्रा पंचारिया, एनएसएस अधिकारी डा अरुणा, डा सत्यम गोस्वामी सहित तमाम स्टाफ ने राष्ट्रीय सामाजिक सरोकारों में युवाओं की भूमिका विषय पर विचार व्यक्त किए।
धरणीधर खेल मैदान में दैनिक भास्कर के पौधरोपण करते एडीएम के.एम. दुड़िया, राजेश चूरा, रामकिसन आचार्य अन्य।