बीकानेर | हरियाणासेवा समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों की मेहंदी, मांडणा, रंगोली, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अध्यक्ष जय नारायण गोयल ने बताया कि विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अमावस्या पर पशुओं को चारा-गुड़ खिलाया गया।