प्राचार्य को हटाने की मांग
बीकानेर | तकनीकीविश्वविद्यालय संघर्ष समिति ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज कर अभियांत्रिकी महाविद्यालय में भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य एच पी व्यास को हटाने की मांग की है। मनोज चौधरी प्रवक्ता ने चार सूत्री ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर राजस्थान किसान फैडरेशन ने तकनीकी शिक्षा मंत्री कालेज अध्यक्ष को ज्ञापन भेज कर कार्यवाहक प्राचार्य पर नियम विरुद्ध अनैतिक तरीके से कार्य कर राज्य सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जांच करने पद से हटाने की मांग की है।