- Hindi News
- जेल में पिस्टल पहुंचाने के आरोपी आठ दिन के रिमांड पर
जेल में पिस्टल पहुंचाने के आरोपी आठ दिन के रिमांड पर
बीकानेर | बीकानेरजेल में हुई गैंगवार के मुख्य आरोपियों को एसओजी ने रविवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए आठ दिन के रिमांड पर लिया है। एसओजी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस गैंगवार के पीछे आखिर किसका हाथ है।
जेल में कैदियों की हत्या के लिए पिस्टल पहुंचाने के आरोप में एसओजी ने तेहनदेसर निवासी हनुमान जाखड़ और दड़ीबा निवासी देवीसिंह जाट को गिरफ्तार किया था। रविवार को दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। हनुमान की शिनाख्त परेड भी होगी। आरोपियों से पता लगाया जाएगा कि उन्हें पिस्टल कहां से मिली तथा इस हत्याकांड के पीछे किन लोगों का हाथ है। दोनों अभियुक्तों ने जेल में बंद आनंदपाल बलबीर बानूड़ा की हत्या के लिए जयप्रकाश को नौ एमएम की लोडेड पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। पिस्टल जेल में पहुंचाने में जेलर की भूमिका सामने आई है, जिसे एसओजी ने नामजद कर लिया है। गौरतलब है कि जेल में 24 जुलाई को गैंगवार हुई थी। उसमें एक गुट ने गोली मारकर बलबीर बानूड़ा की हत्या की और दूसरे गुट ने ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर जयप्रकाश जांदू और रामपाल गोदारा को मार डाला था। इसका मुकदमा बीछवाल थाने में दर्ज है।
पुलिस की गिरफ्त में जेल में पिस्टल पहुंचाने के आरोपी।