पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तपिश ने किया परेशान

तपिश ने किया परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सितंबरआधा बीतने को है और इसी कारण दिन और रात के मिजाज में बदलाव होने लगा है। सुबह जल्दी वक्त बीतने जैसा लगता है तो शाम को देरी से। रात में गुनगुनी ठंडक भी महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी धूप निकलने पर तेज गर्मी महसूस होती है बावजूद इसके शाम को राहत मिल रही है। बीते दिनों बारिश और बूंदाबांदी के दौर में गर्मी कम महसूस हुई फिर भी धूप निकलते ही गर्मी अपने रूप में जाती है। रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही तो रही मगर बूंदाबांदी नहीं हुई जैसा पिछले कई दिनों से हो रहा था। सात किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। इस बीच रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।