पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर के लिए नई एयर लाइन्स की कवायद

बीकानेर के लिए नई एयर लाइन्स की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्घाटन के बाद सूना पड़ा है एयर पोर्ट

नईएयर लाइन्स को बीकानेर लाने की कवायद की जा रही है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के स्तर पर कुछ एयर लाइन्स से बातचीत चल रही है। इस माह के अंत तक इसके परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है।

बीकानेर के नाल वायु सैनिक हवाई अड्डे के पास नया एयर पोर्ट बनाया गया था, लेकिन उद्घाटन के बाद से ही वह सूना पड़ा है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने एयर पोर्ट का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने बीकानेर को वायु सेवा से जोड़ने की बात भी कही थी। अब राजस्थान में पर्यटन का सीजन शुरू होने के साथ ही बीकानेर के लिए विमान सेवा की कवायद की जा रही है। प्राधिकरण का मानना है कि पर्यटकों के अलावा दीपावली, दशहरा और दुर्गा पूजा पर यहां से काफी ट्रेफिक मिल सकता है।

केंद्र सरकार ने जुलाई में एयर वन एविएशन, जेम्स एयर, प्रिमियर एयर, टर्बो मेगा, एयर कार्निवल, जेब एयरवेज को एनओसी जारी की है। टाटा सिंगापुर एयर लाइन्स भी शीघ्र ही विमान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके अलावा एक-दो नई एयर लाइन्स भी कतार में हैं, जिनसे प्राधिकरण ने संपर्क साधा है। प्राधिकरण के अधिकारी आर.एस.मीणा ने बताया कि बीकानेर के लिए एयर शिड्यूल अभी जारी होना है। संभवतया इस माह के अंत तक कोई घोषणा हो सकती है।