पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च

शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रियोंकी ओर से शिक्षकों पर की गई टिप्पणी, स्कूल एकीकरण और समानीकरण के विरोध में शिक्षकों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राजस्थान शिक्षक, शिक्षाधिकारी संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठन के पदाधिकारी शाम सात बजे फोर्ट स्कूल के पास एकत्रित हुए। फोर्ट स्कूल से कोटगेट तक शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शन में संघर्ष समिति के प्रवक्ता गुरचरण सिंह मान, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित सहित शिक्षक संघ प्रगतिशील, शिक्षक संघ भगत सिंह, शिक्षक संघ आंबेडकर, रेसला, लोकतांत्रिक, वाणिज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। कैंडल मार्च के बाद शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षक नेता शिवशंकर चौधरी ने शिक्षकों के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले मंत्रियों और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिजीकल टीचर आर्गेनाइजेशन के धूमल भाटी ने इस मसले पर आंदोलन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करने की बात कही। बैठक में शिक्षक नेता पृथ्वी लेघा, किशोर पुरोहित, रुघाराम, भगवानी चौधरी, लियाकत समेजा, सुनिल बोड़ा, मोहम्मद इलियास जोइया आदि शामिल हुए।

फोर्ट स्कूल से कैंडल मार्च निकालते शिक्षक।