पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली

भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | श्रीमोहल्ला युवा विकास समिति की ओर से रविवार को श्रीमद् भागवत पुराण का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन हुआ।

बीदासर बारी स्थित मनसापूर्ण हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मोहल्ले से होते हुए कथा स्थल पर कलश यात्रा पहुंची। महाराज जितेंद्र कृष्ण ने पहले दिन भगवत पुराण के विभिन्न प्रसंगों एवं पितृ पक्ष में भागवत के महत्व एवं पुण्यता के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मोहल्ले के वरिष्ठ भक्तजन महेश सोनी, अशोक जांगिड़, राजेंद्र जांगिड़, गुलाबचंद मारू, रविशंकर सोनी आदि शामिल हुए। वहीं रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक पं.विजेंद्र नारायण व्यास ने पूतना उद्धार का प्रसंग सुनाया। गोवर्धन लीला कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
यजमान बाबू जयशंकर जोशी ने सपत्नी महाआरती की। भीनासर में भी रमारमण जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद् भागवत का शुभारंभ हुआ। मुरली मनोहर मंदिर से पंडाल तक कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। व्यासपीठसीन रमतेराम जी महाराज ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की।