सांसद ने किए तीरंदाजी उपकरण भेंट
बीकानेर | तीरंदाजीखिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद कोटे से 4.75 रुपए के तीरंदाजी उपकरण अर्जुन वेलफेयर सोसायटी तथा जिला तीरंदाजी संघ को भेंट किए। सांसद सेवा केन्द्र में हुए कार्यक्रम में सांसद ने खेल को रोजगार से जोड़ते हुए खिलाड़ियों को पूर्ण निष्ठा से कार्य करने को प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी जसबीरसिंह ने खेल उपकरणों की जानकारी दी।
सांसद कोटे से खिलाड़ियों के लिए तीरंदाजी किट भेंट करते सांसद।