सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
श्रीनारी उत्थान सेवा समिति की ओर से सर्व समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 300 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि महापौर भवानीशंकर शर्मा ने एक मंच पर सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान एक स्वस्थ और अनुकरणीय परंपरा बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने कहा कि युवा प्रतिभाओं के सम्मान से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। बीकानेर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, शिक्षा सहित समस्त क्षेत्रों में यहां के लोगों ने अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है।
विशिष्ट अतिथि ब्रह्मा कुमारी कमल बहन ने शिक्षित एवं सुसंस्कृत समाज को वर्तमान की आवश्यकता जताते हुए युवाओं को देश समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि वर्तमान में हमारा समाज जाति, धर्म और संप्रदायों में बंटता जा रहा है। ऐसे माहौल में हम एक-दूसरे से दूर हो रहे है जो देश समाज के हित में नहीं है।
सर्व समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित प्रतिभाएं।