पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाट्य लेखन में हरीश बी. का नाटक द्वितीय

नाट्य लेखन में हरीश बी. का नाटक द्वितीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जवाहरकला केन्द्र की लघु नाट्य लेखन प्रतियोगिता में बीकानेर के नाटककारों ने कई पुरस्कार जीते हैं। प्रतियोगिता के प्रौढ़ वर्ग में हरीश बी. शर्मा के नाटक ‘अखरे है असमान’ को द्वितीय विजय कुमार शर्मा के नाटक ‘उड़ान’ ने तृतीय पुरस्कार जीता है। सांत्वना पुरस्कार के लिए भी सुनील गज्जाणी, गिरिश पुरोहित संगीता भटनागर का चयन हुआ है। युवा वर्ग में शैलेन्द्र सरस्वती के नाटक ‘संध्या विश्वास’ तीसरे स्थान पर रहा। इस श्रेणी का सांत्वना पुरस्कार भव्या शर्मा को मिला। बीकानेर के नाटककारों के नाटक चयनित होने पर इरशाद अजीज, संजय आचार्य ‘वरुण’, रामसहाय हर्ष, रमेश भोजक ‘समीर’, सुनीलम्, राजेश ओझा आदि ने प्रसन्नता जताई है।

हरीश बी. शर्मा