- Hindi News
- फैक्ट्री बेचने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप
फैक्ट्री बेचने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप
बीकानेर | फैक्ट्रीबेचने के नाम पर 13 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए नाल पुलिस थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार चूरू निवासी दिलीप पोद्दार ने जयमलसर में एक फैक्ट्री खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि बोथरा चौक गंगाशहर निवासी कमल कुमार और पानमल छाजेड़ ने फैक्ट्री बेचने के नाम से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर परिवादी से 13 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।