पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन जनवरी 15 में बैंगलोर में होगा

मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन जनवरी 15 में बैंगलोर में होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | अखिलभारतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय खेल महोत्सव का अायोजन होटल वृंदावन रीजेंसी में हुआ। बैठक में मंच के राष्ट्रीय प्रभारी अशोक कथारिया वे प्रांतीय अध्यक्ष वेद प्रकाश लखोटिया ने अगले वर्ष जनवरी में बैंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भागीदारी निभाने की अपील की। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यसमिति में विभिन्न शाखाओं के कई सदस्य पहुंचे। होटल में प्रांतीय खेल महोत्सव के तहत शतरंज, कैरम और डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में विजेताओं का शाम को सूरज भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में डॉ. नरेश गोयल, भीखमचंद बरड़िया, हस्तीमल सेठी, हेमंत खजांची, डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. अजय गांधी आदि की मौजूदगी में मंच के दोनों पदाधिकारियों का बीकानेर शाखा की ओर से अभिनंदन किया गया।

खेल महोत्सव में विजेता रहे कार्यकर्ता को सम्मानित करते अतिथि।