पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाल्मीकि हेला समाज को मिले भर्ती में प्राथमिकता

वाल्मीकि हेला समाज को मिले भर्ती में प्राथमिकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | नगरनिगम में 601 पदों पर हो रही सफाईकर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि हेला समाज को प्राथमिकता देने की मांग वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर की है। ज्ञापन में बताया गया है कि राज्य सरकार ने पहले इन्हीं दो समाज के लोगों को ही नियुक्ति देने के आदेश दिए थे। सदियों से इसी समाज के लोग सफाई का काम कर रहे हैं और अन्य समाज के लोग इस कार्य को कर नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर सफाईकर्मी के पद पर अन्य समाज के लोगों को लगाया गया तो भर्ती का कोई औचित्य ही नहीं रहेगा। ज्ञापन देने वालों में बीकानेर मेहतर श्रमिक संघ के महामंत्री शिवलाल तेजी, नगर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुनील जावा, जमादार एकता संघ के अध्यक्ष गणेश चंदेलिया, वाहन चालक कर्मचारी संघ के तेजाराम घारू, तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मंगलचंद सर्वेटा, अभा राष्ट्रीय कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष गजराज चांवरिया नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन अध्यक्ष विजय सिंह कर्णपुरा आदि शामिल थे।