पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सच्चे मन से करें ईश्वर की भक्ति\'

\"सच्चे मन से करें ईश्वर की भक्ति\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंद आश्रम में चल रही भागवत कथा के तहत शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री राम स्नेही संत गोपाल दास ने कहा कि सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति करने से ही मनुष्य को मनवांछित फल मिलता है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति पर सभी का समान अधिकार है। वहीं श्री कृष्ण प्रीति परमार्थ संस्थान की ओर से बीदासर बारी के बाहर ब्राह्मणों की गली में चल रही भागवत कथा के तहत श्री कृष्ण का विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कृष्ण की भूमिका कुमारी साक्षी देवड़ा एवं रुक्मणी की भूमिका कुमारी निकिता जांगिड़ ने निभाई।

भागवत कथा में सजी नंदोत्सव की झांकी।