प्रेरणा तिवारी सचिव
बीकानेर | उद्यमिताविकास समिति, पवनपुरी में बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से प्रेरणा तिवारी को संस्था का सचिव बनाया गया। छह लोगों को सदस्य भी बनाया गया है। इस मौके पर समिति का सदस्य अिभयान चलाने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष प्रसन्न चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में दो मिनट तक मौन रख जम्मू कश्मीर में आई त्रासदी में मरने वालों की शांति के लिए प्रार्थना की गई।