भूमि विकास बैंक देगा मोर्गेज लोन
बीकानेर | भूमिविकास बैंक अब अपने ऋणियों को मोर्गेज लोन भी देगा। इसके लिए सहकारिता विभाग से अनुमोदित योजना बैंक ने लागू कर दी है। इस योजन के तह बैंक अचल संपति को रहन रखकर उसकी गत तीन वर्षों की औसत डीएलसी दर से कुल मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम पांच लाख रुपए का ऋण देगा। बैंक के गत दो वर्षों के नियमित ऋणियों को डीएलसी दर से मूल्य का 75 प्रतिशत ऋण दिया जाएगा। ऋण पांच वर्ष की अवधि के लिए होगा। इसकी ब्याज दर 15 प्रतिशत वार्षिक एवं साधारण होगी।