पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगर कॉलेज दूसरी बार ‘ए’ ग्रेड में

डूंगर कॉलेज दूसरी बार ‘ए’ ग्रेड में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातारदूसरी बार डूंगर कॉलेज को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल बैंगलोर (नैक) की ‘ए’ श्रेणी में शामिल हुआ है। शुक्रवार को नैक की ओर से जारी 79 कॉलेजों को ग्रेड जारी किए गए। इनमें प्रदेश की तीन कॉलेज ही शामिल हैं।

राज्य के शेष दोनों कॉलेजों को बी लेकिन डूंगर कॉलेज को ग्रेड मिला है। जैसी ई-मेल के मार्फत कॉलेज को इसकी सूचना मिली वैसे ही प्रशासन में जश्न सा माहौल छा गया। कॉलेज प्रशासन की दो महीने की मेहनत रंग लाई। इससे पहले भी कॉलेज ग्रेड में था। डूंगर कॉलेज के अलावा जिन दो कॉलेजों को बी ग्रेड मिला है उनमें राजकीय महाविद्यालय सूरतगढ़ राजकीय महाविद्यालय नीम का थाना कॉलेज शामिल है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही नैक की तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट नैक को सौंपी और 24 सितंबर को इसका परिणाम जारी किया गया। कॉलेज को इसकी सूचना शुक्रवार को मिली। प्राचार्य डॉ.कृष्णा तोमर ने इसके लिए कॉलेज के पूरे स्टाफ छात्रों का धन्यवाद दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल बेनीवाल, आत्माराम तर्ड, विजय ज्याणी, मदन कस्वां हेतराम आदि ने भी प्राचार्य को मिठाई खिलाई।

द्वितीयतृतीय वर्ष के छात्रों को 29 तक मौका : डूंगरकॉलेज में स्नातक सैकंड थर्ड इअर के छात्रों को लेट फीस के साथ 29 तक फीस जमा करने की छूट दी है। छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल बेनीवाल ने इसकी मांग की थी जिसे कॉलेज प्रशासन ने स्वीकार कर ली।

ये होगा फायदा

>कॉलेज से उत्तीर्ण छात्र की डिग्री को नेशनल स्तर पर तवज्जो मिलती है।

> विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को भेजे जाने वाले प्रोजेक्ट में ग्रेड को सबसे अधिक लाभ दिया जाता है।

> मार्डेन कॉलेज सेंटर फॉर एक्सीलेंस में कॉलेज पात्र होगा

> यूजीसी, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आईसीएसएसआर फंडिंग एजेंसी से प्रोजेक्ट प्राथमिकता से आबंटित होंगे

> कॉलेज के व्याख्याता छात्रों को उन्नयन के नए अवसर मिलेंगे।