पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि विवि जयपुर में तैयार किया जवाब

कृषि विवि जयपुर में तैयार किया जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीकेशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पेंशनर्स की पांच माह से अटकी पेंशन मामले पर शुक्रवार को जयपुर में अधिकारियों ने विवि प्रशासन से चर्चा की।

कुलपति सुबीर कुमार, कुलसचिव हरिप्रसाद पिपरालिया, वित्त नियंत्रक जे.पी.स्वामी के साथ प्रमुख सचिव वित्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि ने चर्चा की। न्यायालय ने कुछ दिन पहले ही सरकार और विवि से पूछा था कि पेंशनर्स को कौन पेंशन देगा। यह सरकार और विवि तय करके 29 सितंबर को जवाब दे। चूंकि विवि पहले ही घाटे में चल रहा है। सरकार दो-दो महीने की पेंशन विवि को देता है लेकिन पांच महीने से पेंशन नहीं मिली जिसके कारण मामला न्यायालय में पहुंच गया।