नवाह्न पारायण पाठ शुरू
बीकानेर | नवयुवकमानस प्रचार समिति की ओर से बैदों का चौक चांदी कटला में गुरुवार को नवाह्न पारायण पाठ शुरू हुआ। समिति के अध्यक्ष बुलाकी दास आचार्य ने बताया कि पाठ तीन अक्टूबर तक प्रतिदिन रात आठ बजे से श्री रामचरित मानस के एक नवाह्न पारायण विश्राम का पाठ होगा।
पाठ में विभिन्न मानस प्रचार समितियों के मानस प्रेमी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का उत्सव मानस गायन के साथ मनाया गया। तीन अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। चार अक्टूबर को पूर्णाहुति पर सुंदरकांड पाठ होगा।