बीकानेर | भांडाशाह जैन मंदर की 500वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग की ओर से जारी विशेष आवरण केंसीलेशन का लोकार्पण विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने किया। मुख्य अतिथि डा. जोशी ने कहा कि भांडाशाह जैन मंदिर की वर्षगांठ मनाना बीकानेरवासियों के लिए गौरव का विषय है। भगवान महावीर अन्य तीर्थंकरों के आदर्शों से प्रेरणा लें तथा मानवता, सेवा सद्भाव के साथ श्रेष्ठ नागरिक बनने का प्रयास करें।
विशिष्ट अतिथि सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक पीयूष मोरडिय़ा ने कहा कि भांडाशाह जैन मंदिर भारत सरकार द्वारा संरक्षित धरोहर है। पोस्टल सर्विस (जोधपुर) के निदेशक डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि भांडाशाह जैन मंदर के पांच शताब्दी पूर्ण करने पर डाक विभाग ने विशेष आवरण केंसीलेशन को जारी करने से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा लेगी।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने मंदिर की विशिष्टताओं पांच दिवसीय महोत्सव की जानकारी दी। प्रन्यास के उपाध्यक्ष नरपत सेठिया, चार्टेंड एकाउंटेंट राजेंद्र लूणिया, जापान प्रवासी, बीकानेर निवासी उद्योगपति नेमचंद खजांची आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। विशेष आवरण के कन्वीनर दिल्ली के ललित नाहटा, ट्रस्टी सूरजमल पुगलिया ने भी विचार रखे। राजस्थान परिमंडल, भारतीय डाक-तार विभाग की ओर से जारी विशेष आवरण केंसीलेशन में जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर सुमति नाथ के निज मंदिर गुंबज का चित्र, उनके प्रतीक चिह्न का चित्र अंकित किया गया है।
भक्तिसंगीत संध्या : गुरुवारका ढढ्ढों के चौक में आयोजित भक्ति संगीत संध्या में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल का नागरिक अभिनंदन श्रीसंघ की ओर से किया गया। पूर्व मत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला, पापड़ भुजिया मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के गेवर चंद मुसरफ, सूरजमल पुगलिया ने शॉल, साफा अभिनंदन पत्र देकर धारीवाल का सम्मान किया। भक्ति संगीत संध्या में चेन्नई के मोहन मनोज जैन, बीकानेर के मगन कोचर सुनील पारख आदि कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
शोभायात्रा के बाद ध्वज की प्रतिष्ठा
चिंतामणि जैन मंदिर की 500वीं वर्षगांठ पर 17 फीट लंबे लाल किनारी जैन चिह्न अंकित ध्वज की प्रतिष्ठा जापान प्रवासी नेमचंद खजांची उनकी पत्नी आशादेवी ने करवाई। प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर परिसर में गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई।