जयपुर शहर में दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में रहा और ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई। बीकानेर में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दोपहर बाद सूरज के बादलों से निकलने के बाद ठंड के हालात कम हुए। यहां बीते 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट चुकी है। इस गिरावट से ही शहर में सूरज की तल्खी में कमी रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और 14.4 डिग्री पर जाने के कारण कुछ राहत मिली। मगर शाम को फिर कोहरा बनने लगा। प्रदेश के कई हिस्सों में ओले पड़ने से ठंड में राहत नहीं रही।
इसलिए बढ़ी ठंड
पहाड़ों में
बर्फबारी हो रही है। उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। अभी यह बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।
शहर अधिकतम न्यूनतमश्रीगंगानगर 19.7 6.1
फतेहपुर 23.4 6.8
चूरू 23.2 09.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
जोधपुर - 24.8 12.6
चूरू - 23.2 09.8
श्रीगंगानगर- 19.7 06.1
फतेहपुर 23.4 6.8
(श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा)
बिजली गिरने से 4 की मौतबारां जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मोहनपुर गांव में बिजली गिरने से शिवजी सहरिया(30), कुंडी गांव में श्योपाल माली (55), चारपुरा गांव में गोपाल भील (30), दीगोदपार में धन्नालाल (65) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
यहां ओले-बारिशकोटा के आवां, करौली के मासलपुर में ओले गिरे। सलेमपुर, मांडरायल और कैलादेवी में बारिश हुई। झालावाड़ के रायपुर में एक इंच बारिश हुई। बारां में शाहाबाद नाहरगढ़ क्षेत्र में कई जगह एनिकट, रपट पुलियाओं पर चादर चली।