पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप आचार्य की स्मृति में रक्तदान शिविर कल

संदीप आचार्य की स्मृति में रक्तदान शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. इंडियनआइडल स्व. संदीप आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर चांडक भवन में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संदीप आचार्य मेमोरियल ट्रस्ट के आनंद आचार्य ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक धरणीधर खेल मैदान में संदीप आचार्य की स्मृति में मगन बिस्सा के नेतृत्व में पैरासेलिंग का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे चांडक भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।









वहीं मायड़ मांण मंच समिति के तत्वावधान में वेटरनरी ऑडिटोरियम में इंडियन आइडल स्व. संदीप आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रविवार को ‘आदरांजलि’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्व. संदीप को समर्पित सुरेश सोनी विरचित कृति रणभेरी-दो एवं संदीप री ओळयू का विमोचन किया जाएगा। संदीप की स्मृति में प्रथम संदीप पुरस्कार जूनियर इंडियन आइडल फेम इंदौर निवासी सार्थक कल्याणी को दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता संवित् सोमगिरि महाराज करेंगे। मुख्य अतिथि खान एवं खनन विभाग के राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा, विशिष्ट अतिथि खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला, वेटरनरी विवि के कुलपति डॉ.ए.के.गहलोत होंगे।