डाक कर्मियों का धरना समाप्त
बीकानेर. अपनीमांगों को लेकर डाक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का रात्रिकालीन धरने को समाप्त करने की घोषणा की गई है। संयोजक फूसाराम चौधरी ने बताया कि तीन दिन के चेतावनी धरने के बाद भी अगर प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो संघर्ष को बड़ा रूप दिया जाएगा। लेखराज कुमावत ने कहा कि बिजली आपूर्ति, उपकरण-संसाधन आदि से जुड़ी कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी आदि मुद्दे स्थानीय स्तर पर सुलझाए जा सकते हैं लेकिन प्रशासन के अड़ियल रवैये के कारण सम्भव नहीं हो रहा है।
राष्ट्रीयकार्यशाला 16 से
बीकानेर.डूंगरकालेज में 16-17 दिसंबर को प्रस्तावित जियो स्पेशियल तकनीक विषय राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य ने बताया कि कार्यशाला भूगोल विभाग द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से आयोजित की जाएगी।