पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक ने चीन से सीखी हथियारों की तकनीक

पाक ने चीन से सीखी हथियारों की तकनीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयसीमा के उस पार पाकिस्तान और चीन के बीच चल रहा युद्धाभ्यास “मौसम-ए-शर्म’ रविवार को खत्म जो जाएगा। इस दौरान पाक ने चीन से आधुनिक हथियार चलाने के गुर सीखे हैं।

रक्षा सूत्रों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के सामने पिछले एक महीने से पाक और चीन की सेना के बीच युद्धाभ्यास चल रहा था। उसे देखते हुए बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। बीएसएफ लगातार पाक के अभ्यास की निगरानी कर रहा है।

जैसलमेर से बीकानेर और श्रीगंगानगर तक फैली पाक सेना ने चार दिसंबर से युद्धाभ्यास के दायरे को समेटना शुरू किया था। अब सीमा पार उनकी हलचल नजर नहीं रही। बीकानेर के सामने पाक के बहावलपुर सैनिक अड्डे पर तैनात पाक सेना की 31 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल इस अभ्यास का नेतृत्व कर रहे थे। अभ्यास में पाक सेना की 35 और 14 इन्फैन्ट्री ब्रिगेड ने हिस्सा लिया। अभ्यास पाक की खैरपुर तांबे नाली फील्ड फायरिंग रेंज से शुरू हुआ था और रविवार को वहीं पर इसका समापन होगा। यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज बताई जाती है, जहां हवाई पट्टी भी है।

बीएसएफ का ऑपरेशन “सर्द हवा’’ अगले माह

कड़ाकेकी ठंड में सीमा सुरक्षा बल भी अपना अभ्यास करेगी। जिसे ऑपरेशन “सर्द हवा’ या “अलर्ट’ के नाम से जाना जाता है। यह ऑपरेशन संभवतया जनवरी में होगा। तब तक चुनाव ड्यूटी से बीएसएफ की नफरी भी लौट आएगी।

बॉर्डरपर छाने लगा कोहरा

सर्दीकी दस्तक के साथ ही बॉर्डर पर सांझ ढलने के साथ ही कोहरा छाने लगा है, जो सुबह तक रहता है। घुसपैठिए ऐसे ही मौसम का फायदा उठाते हैं, जिसे देखते हुए बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बीकानेर सेक्टर मुख्यालय के डीआईजी सहित कई अधिकारी बॉर्डर के दौरे पर हैं।

पाकिस्तान और चीन के बीच चल रहा युद्धाभ्यास ‘मौसम-ए-शर्म’ आज खत्म

युद्धाभ्यास