पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं के खाते में ‌~ 568 एडवांस जमा होगी गैस सब्सिडी

उपभोक्ताओं के खाते में ‌~ 568 एडवांस जमा होगी गैस सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. घरेलूगैस उपभोक्ताओं को गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ जनवरी माह से बैंक खातों के जरिये मिलेगा।

गैस एजेंसियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बीकानेर शहर में वर्तमान में 40 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपना आधार नंबर एवं बैंक एकाउंट नंबर लिंक करवाया है। वहीं इस बार उपभोक्ताओं के बैंक खाते में 568 रुपए एडवांस सब्सिडी की राशि जमा होगी। ताकि उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में कोई परेशानी ना हो। जबकि पिछले साल तक यह राशि 450 रुपए थी। आईओसी के सैल्स ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि डीबीटीएल योजना के तहत उपभोक्ता की ओर से आधार नंबर या बैंक एकाउंट लिंक करवाने पर उसके खाते में केंद्र सरकार की ओर से यह एडवांस राशि जमा करवाई जाएगी। जनवरी में योजना लागू होने पर सिलेंडर बुकिंग करवाने पर डिफरेंस राशि उपभोक्ता के खाते में जमा होगी। वर्तमान में सब्सिडी वाले सिलेंडर की दर 398.50 रुपए है। जबकि गैर रियासती यानि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की दर 735 रुपए है। डीबीटीएल योजना से जुड़ने के लिए उपभोक्ताओं को बैंक में खाता खुलवाना जरुरी है। योजना से जुड़ने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों की ओर से फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड बना हुआ है उन्हें फार्म नंबर एक भरकर बैंक में तथा फार्म नंबर दो भरकर संबंधित गैस एजेंसी जमा करवाना होगा। जबकि जिन उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें फार्म नंबर तीन भरकर बैंक में तथा चार नंबर फार्म भरकर संबंधित गैस एजेंसी जमा करवाना होगा।