- Hindi News
- पर्यावरण राज्य मंत्री रिणवा आज बीकानेर में
पर्यावरण राज्य मंत्री रिणवा आज बीकानेर में
बीकानेर. जिलेके प्रभारी मंत्री एवं वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार रिणवा रविवार को सुबह 11 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। एडीएम प्रशासन राजेश कुमार चौैहान ने बताया कि प्रदर्शनी मठें विधायक डा. गोपाल जोशी, खाजूवाला विधायक डा विश्वनाथ मेघवाल, जिला कलेक्टर आरती डोगरा सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और आमजन शामिल होंगे। इसके वाद राज्य मंत्री रिणवा सुबह 11.30 बजे करणी नगर में 33/11 के.वी. सब स्टेशन का लोकापर्ण करेंगे।
तथा दोपहर 10.30 बजे वेटरनरी विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में रणभेरी पार्ट 2 तथा संदीप री ओळयू पुस्तक का विमोचन करेंगे तथा संदीप पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।