आरकेसीएल की परीक्षा आज
बीकानेर. वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से रविवार को आरकेसीएल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीकानेर में परीक्षा के लिए सात सेंटर बनाए गए है। जिन पर दोपहर 12 से एक बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. सुभाषचंद्र ने बताया कि परीक्षा में बीकानेर जिले से 2300 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ है। जिसके लिए छह सेंटर बीकानेर शहरी क्षेत्र और एक परीक्षा सेंटर श्रीडूंगरगढ़ में गठित किया गया है।