पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में धुत्त मिली युवती पीबीएम में भर्ती

नशे में धुत्त मिली युवती पीबीएम में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड की रहने वाली एक युवती बासी बरसिंगसर गांव के एक खेत में नशे में बेसुध मिली। पुलिस ने उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है।

देशनोक पुलिस थाने के एसएचओ सवाईसिंह ने बताया कि शनिवार को सायंकाल इत्तला मिली थी कि बासी बरसिंगसर गांव में लालमदेसर मगरा रोड पर खेत में एक युवती नशे की हालत में बेसुध पड़ी है। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को बेहोशी की हालत में पहले देशनोक अस्पताल और फिर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। छानबीन करने पर पता चला कि युवती झारखंड की रहने वाली है। उसे एक युवक नशे की हालत में खेत में छोड़ गया था। अस्पताल में युवती के पास महिला कांस्टेबल तैनात की गई है। उसके होश में आने पर बयान लिए जाएंगे। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि युवती के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है या नहीं। युवती को खेत में छोड़कर फरार हुए युवक का पता लगाया जा रहा है। पीबीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि शुक्रवार को भी यह युवती नशे की हालत में अस्पताल आई थी।