सुमन अध्यक्ष, अमित महामंत्री
सुमन अध्यक्ष, अमित महामंत्री
बीकानेर. राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन शहरी डिस्पेंसरीज ब्लाक कार्यकारिणी के चुनावों में सुमन टाक को अध्यक्ष चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अमित देवड़ा महामंत्री, मुकेश आलडिय़ा उपाध्यक्ष चुने गए।
शहीद स्मारक निर्माण की मांग
बीकानेर. पूर्व सैनिक कल्याण सहकारी समिति द्वारा 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर को बीकानेर में शहीद स्मारक निर्माण की मांग का ज्ञापन दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष भवानी सिंह ने बताया कि संबंधित सभी गौरव पूर्व सैनिकों को कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंचने का आह्वान किया गया है।
शहीदों को श्रद्धांजलि
बीकानेर. डूंगर कालेज में छात्र संघ द्वारा सभा आयोजित कर संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामनिवास कूकणा, श्योपत गोदारा, रामनिवास गोदारा आदि ने शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया।