पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे रंगमंच को जीवन का हिस्सा बनाएं

बच्चे रंगमंच को जीवन का हिस्सा बनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर, सिल्वन इंग्लिश अकादमी और नवयुवक कला मंडल के तत्वावधान में चल रहे 20 दिवसीय बाल नाट्य प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को रंगमंच को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। महादेव बालानी ने कहा कि रंगमंच व्यक्तित्व विकास का अभिन्न अंग है। शिविर के निर्देशक सुरेश हिंदुस्तानी ने बताया कि शिविर में हिंदी नाटक खड्डा का पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा है, समापन पर इसकी प्रस्तुति दी जाएगी। सहायक जय किशन केशवानी ने कहा कि रंगमंच सामाजिक सरोकारों के लिए आज की पीढ़ी को तैयार करने का कार्य करता है। सुनीता तनेजा , गजेंद्र भाटी, सुरेश पाइवाल ने भी विचार रखे।

वृक्ष मित्र समूह गठित

बीकानेर. राजस्थान टी टी कालेज जयपुर-जोधपुर बाइपास रोड में खुला सत्र के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डा सुरेंद्र प्रकाश महात्मा ने बताया कि स्टाफ के निर्देशन में वृक्ष मित्र समूह बनाया गया।

हेलमेट की महत्ता बताई

बीकानेर. खेतेश्वर यूथ ब्रिगेड द्वारा कचहरी परिसर के बाहर हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर वाहन चालकों को हेलमेट की महत्ता बताई गई। अभियान में स्वयंसेवकों, यातायात पुलिस कर्मियों ने भी सहयोग किया। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित , पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, रमते राम जी महाराज सहित कुल 857 गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षर किए। विमल बिनावरा ने बताया कि कल हेलमेट जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

स्कूल में स्टूल-टेबल भेंट

बीकानेर. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर बास में महादेव विकास समिति सचिव चोरू लाल सांखला द्वारा तीन अलमारियां, 25-25 लोहे के स्टूल-टेबल आदि संसाधन भेंट किए गए। प्रधानाध्यापिका सरला खडग़ावत ने बताया कि समिति द्वारा स्कूल में पानी बिजली कनेक्शन पर भी 54788 रुपए खर्च किए गए। समस्त स्टाफ ने समिति का आभार ज्ञापित किया।

बालिकाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

बीकानेर. महारानी किशोरी देवी बालिका स्कूल में वार्षिक उत्सव वात्सल्या का आयोजन जिला कलेक्टर आरती डोगरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। एलकेजी, यूकेजी की नन्ही बालिकाओं ने अंग्रेजी नाटक के माध्यम से लालच नहीं करने तथा वन संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर डोगरा ने स्कूल की पहली स्मारिका किशोरी का विमोचन किया