- Hindi News
- वायु सेना स्टेशन नाल में हॉट एयर बैलूनिंग
वायु सेना स्टेशन नाल में हॉट एयर बैलूनिंग
बीकानेर. नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन और आईएमएफ वेस्ट जोन कमेटी द्वारा वायु सेना स्टेशन नाल में हॉट एयर बैलूनिंग का आयोजन किया गया। उद्घाटन एयर स्टेशन कमांडिंग स्टेशन नाल एयर कोमोडोर संजय भटनागर वायु सेना मेडल ने किया। अध्यक्षता ग्रुप कैप्टन कमांडर भाषा ने की उड़ान भी भरी। संयोजन लाइट लेफ्टिनेंट अश्विनी दुबे ने किया। पर्वतारोही मगन बिस्सा के निर्देशन में हुए आयोजन में समस्त टीम का एओसी ने सम्मान किया।
क्रिकेटके दो मैच खेले
बीकानेर.जय भैरू नाथ क्लब के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित माली सैनी समाज टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। विवेकनाथ क्लब और केसरदेसर क्लब ने अपने मैच जीत लिए। यशपाल उमेश तंवर को मैन आफ मैच घोषित किया गया।