पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षण कोर्स िफर शुरू हो

लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षण कोर्स िफर शुरू हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. अखिलराजस्थान लैब टेक्नीशियन संघर्ष समिति ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को जयपुर में ज्ञापन देकर बीकानेर संभाग में पिछले काफी समय से बंद पड़े लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षण कोर्स को फिर से शुरू किए जाने की मांग की है। समिति के संयोजक राजकुमार व्यास उप संयोजक इदरीस अहमद जोइया ने ज्ञापन में बताया कि बीकानेर संभाग स्तर पर वर्ष 2000 तक जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला कार्यरत थी और संभाग स्तर पर इसका जनता को सीधा फायदा मिल रहा था। परंतु राज्य सरकार ने सिर्फ बीकानेर जिले में चल रही जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला को बंद कर दिया। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में बीकानेर जिले में ड्रग लेब, फॉरेंसिक, लैब की बिल्डिंग बन रही है। इनके पास भूमि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्तर की है। अगर यहां बिल्डिंग बना दी जाती है तो जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला मेडिकल कॉलेज कैंप में स्थापित हो सकती है। इससे जनता को फायदा मिल सकेगा। ज्ञापन में यह भी बताया कि वर्तमान में सभी जिलों में अगर 50 पदों पर छह मेडिकल कॉलेजों में 100-150 प्रशिक्षणार्थी लिए जाते हैं तो निशुल्क जांच योजना और भी कारगर साबित होगी।

इदरीश ने बताया कि लैब टेक्नीशियनों की मांगों को लेकर 21 दिसंबर को जयपुर में कौर कमेटी का गठन कर लैब टेक्नीशियन चिकित्सा मंत्री उच्चाधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे। प्रदेश पदाधिकारी राजेश गौड़, राजकुमार, सुभाष जोशी ने लैब टेक्नीशियनों को जयपुर चलने का आह्वान किया।