सफाई की, कचरा उठाया
बीकानेर. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत शनिवार को नगर निगम द्वारा सर्किल नंबर एक से नौ तक के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई करवाई गई। कचरा और नाले-नालियों से निकली सिल्ट उठवाई। आयुक्त ने बताया कि गोपेश्वर मंदिर-गोगागेट -जैन कालेज, एमपीनगर सेक्टर छह, गंगाशहर रोड, त्यागी वाटिका, धोबीतलाई, बांद्रा बास, इंद्रा कालोनी, नगर निगम कार्यालय गंगाशहर आदि अन्य जगहों पर पड़े पुराने कचरे सिल्ट को उठवाया गया।