- Hindi News
- स्कूली बच्चों के शैक्षिक स्तर की होगी परख
स्कूली बच्चों के शैक्षिक स्तर की होगी परख
एज्युकेशन रिपोर्टर | बीकानेर
जिलेकी स्कूलों में शिक्षा सम्बलन अभियान बुधवार से शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान शिक्षा अधिकारी जिले की 140 स्कूलों का अवलोकन करेंगे। अवलोकन के दौरान प्रत्येक कक्षा में कम से कम पांच बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन किया जाएगा। शिक्षा अधिकारी किन्हीं दो कक्षाओं की शिक्षण प्रक्रिया का भी अवलोकन करेंगे। एसएसए के एडीपीसी जोरावर सिंह के मुताबिक शिक्षा अधिकारियों को अवलोकन पत्र उपलब्ध करवाए गए है। अभियान के दौरान स्कूलों में बच्चों का नामांकन, उपस्थिति, शिक्षकों की स्थिति, पेजयल सुविधा, शौचालय, लाइब्रेरी आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 12 फरवरी को निरीक्षण नहीं करने वाले अधिकारी 13 फरवरी को निरीक्षण कर सकेंगे।