- Hindi News
- मोदी की सूरतगढ़ जनसभा में रहेंगे 9 सीएम, 13 कृषि मंत्री
मोदी की सूरतगढ़ जनसभा में रहेंगे 9 सीएम, 13 कृषि मंत्री
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)। प्रधानमंत्रीकी 19 फरवरी को सूरतगढ़ में होने वाली जनसभा में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश की सीएम वसुंधरा राजे सहित नौ सीएम और 13 राज्यों के कृषिमंत्री उपस्थित रहेंगे। चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह ने मंगलवार को महाराज पैलेस में संभाग से आए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में यह जानकारी दी। वे प्रदेश के चार अन्य मंत्रियों के साथ पीएम जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। प्रधानमंत्री सूरतगढ़ से हैल्थ मृदा कार्ड योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना लागू होने से लाखों किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मंत्रियोंने ली जिलेवार कार्यकर्ताओं की बैठक : पांचोंमंत्रियों चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सिंचाई मंत्री रामप्रताप, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, शिक्षामंत्री कालीचरण ने हनुमानगढ़, चूरू बीकानेर से आए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक ली।