बीकानेर | शांति निकेतन सेवा केन्द्र में तेरापंथी सभा की ओर से आयोजित मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर साध्वी चंद्रकला ने कहा कि गंगाशहर अनूठा तीर्थ स्थान है। यहां का श्रावक समाज बहुत ही श्रद्धावनत विनयनिष्ठ और संघ तथा संघपति के प्रति पूर्ण समर्पित है।
साध्वी पुण्य प्रभा ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इस स्थान को अच्छा बताया। कार्यक्रम में चैनरूप छाजेड़ ने मंगलाचरण कि। साध्वी ज्ञानवती, साध्वी मनुयषा, साध्वी विजयकंवर, आदि साध्वीवृन्द ने समूह गीतिका के माध्यम से विदाई दी। तेरापंथी सभा के सहमंत्री धर्मेंद्र डाकलिया ने संपूर्ण श्रावक समाज की ओर से साध्वी चंद्रकला साध्वी पुण्य प्रभा तथा उनकी साथ की सभी साध्वीवृंद को सफल चाकरी के लिए बधाई दी।