- Hindi News
- सावे में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान 14 फरवरी को
सावे में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान 14 फरवरी को
बीकानेर | पुष्करणासावे में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का रमक-झमक डॉटकॉम की ओर से 14 फरवरी को सम्मान किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बारहगुवाड़ चौक में सावा लाइव दिखाने लोगों को नि:शुल्क सामग्री बांटने में सहयोग करने तथा सावे के दौरान विभिन्न व्यवस्था करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा।