सदस्यता अभियान के लिए प्रवासी नियुक्त
बीकानेर | भाजपासदस्यता अभियान को गतिशील बनाने के लिए मंडल स्तर पर प्रवासी नियुक्त किए गए है। शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को जयपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक में विचार-मंथन हुआ था। जिसके तहत डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य को रानी बाजार मंडल, युधिष्ठिर सिंह भाटी को पुराना शहर मंडल, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह को जस्सूसर मंडल, ओम राजपुरोहित को नया शहर मंडल, महावीर रांका को जूनागढ़ मंडल अनिल शुक्ला को गंगाशहर मंडल का प्रवासी नियुक्त किया गया है। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ को संभाग तथा प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल को जिला प्रवासी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय निर्देशानुसार 12 13 फरवरी को राज्य में मंडल स्तर पर बैठक होगी।