पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर बीकानेर में भी जश्न

आप की जीत पर बीकानेर में भी जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर बीकानेर के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए शहर में रैली निकाली और मिठाइयां बांटी।

बीकानेर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ. गौरीशंकर डाबी ने इसे धर्म और सत्य की जीत बताया। जिला संयोजक दिनेश लखोटिया, प्रवक्ता पवन कुमार ठाकुर ने इस जीत को दिल्ली की आवाज को देश की आवाज बताया।
एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, अंकुर शुक्ला, सौरव बंसल, बसंत सीला, रामेश्वर जाखड़, विजेंदर सिंह राठौड़, नवजोत सिंह आदि ने खुशी जाहिर की। महिला मोर्चा में कमला, शशिकला, पुष्पा मेघवाल, सरोज बाला सोनगरा, चंदना छाबड़ा आदि ने रैली में भाग लिया।